क्या है
मामला : आम आदमी पार्टी में मचे उथल पुथल में कल भयावह स्तिथि उत्पन्न हो गयी जब पूर्व आप कार्यकर्त्ता श्री गर्ग जी ने केजरीवाल के तथाकथित
स्टिंग की ऑडियो टेप जारी कर दी , इस ऑडियो में महात्मा आप श्री अरविन्द की हु ब
हु आवाज की नक़ल की गयी है और उन्हें श्री गर्ग जी के साथ एक गंभीर राजनितिक अलाइनमेंट
करते हुए साफ सुना जा सकता है , कही - कही वे सांप्रदायिक भी हो रहे हैं , एक
विशेष धर्म के लोगो के एक विषेश दल में जाने को लेकर उनका मत भी बनाने की कोशिश की
गयी है ! एक जगह तो केजरीवाल जी को बिना लालच दिए हुए लोगो को तोड़ने का , अलग
पार्टी बनाने का , और उन्हें आप को समर्थन देने की बात साफ सुनी जा सकती है ! इस
ऑडियो टेप को लेकर कई मत है , श्री आशुतोष महाराज को इसमें कोई षड्यंत्र दिखायी
देता है , तो राष्ट्र कवि विश्वास दीवानगी से कहते हैं की यह तो देश के प्रति
प्यार है और अरविन्द की दूरदर्शिता समाहित है वे आगे कुछ पंक्तियाँ कहते हैं -- इस टेप
को – कोई फर्जी समझता है , कोई दरजी (tailored) समझता है , कोई योगी
कोई भूषण कही बिन्नी की खिन्नी है !
गर्ग जी
की सफाई : इस मुद्दे
पर बात करते हुए गर्ग जी ने हमे बताया की उन्होंने अरविन्द की बातो को और शिक्षाओं
को ज्यादा सीरियसली ले लिया था और खुद अपने ही गुरु का ही स्टिंग बनाने का फैसला
किया , जिस फोन से अरविन्द ने बात की और आवाज को इतना साफ़ रिकॉर्ड करवाया है वह
गर्ग जी ने ही गुरु दक्षिणा में अरविन्द को दिया था |
![]() |
| India's top CID/ Forensic team |
आप की रिसर्च और अनुसन्धान केंद्र का दावा : आप की एडवांस रिसर्च टीम जिसके प्रमुख खुद
केजरीवाल जी हैं ख़ुफ़िया उपकरणों और स्टिंग
ऑपरेशनो में इस्तेमाल होने वाले एडवांस एलेक्ट्रोनिकस और सॉफ्टवेर के रिसर्च में प्रयासरत
है , का दावा है की एक ऐसे हार्डवेयर - सॉफ्टवेर के निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो
चुका है जिससे आप के रजिस्टर्ड कार्यकर्ताओं की आवाज और विडियो और ना ही फ़ोन कॉल
रिकॉर्ड नहीं की जा सकेंगी , जिससे उन्हें अपने दैनिक कामो में काफी सुविधा होगी !
विषेश आभार, old new blog
disclaimer: Indian politics is getting dirtier and ugly, we are frustrated , writing such jokey blogs gives me some relief , all names in this above post are fictitious any resemblance what so ever is just coincidental please ignore that.
disclaimer: Indian politics is getting dirtier and ugly, we are frustrated , writing such jokey blogs gives me some relief , all names in this above post are fictitious any resemblance what so ever is just coincidental please ignore that.
