Jan 19, 2014

देश के गंजेपन का जिम्मेदार कौन ?


अगर कोई नेता गंजो को कंघी बेचने को , बेचने वाले की कला या षड्यंत्र कहता है तो मैं  गंजो की तरफ से यह बात पूछना चाहता हूँ की इतने सारे लोगों को गंजा आखिर किया किसने | आखिर इतनी सारे लोग गंजे हुवे कैसे ? गंजापन अगर शारीरिक दुर्बलता या किन्ही चीजो की कमी की वजह से होता है तो इन कमियों के लिए जिम्मेदार कौन है ?

LATEST INDIA
गंजेपन से तात्पर्य अगर आशाहीनता से है तो मैं कहूँगा की कंघी बेचनेवाला उन गंजो को कंघी के रूप में भविष्य के सपने बेच रहा  होगा , हो सकता है की उसकी कंघी में कोई ऐसा तेल लगा हो जो गिर चुके बालो जैसी उम्मीदों को फिर से उगा देने में सहायक हो  , यह भी हो सकता हो की कंघी के दांतों की मालिश से टकले सिर पर कोई उम्मीद फिर जगे जिससे फिर से बालों को उगाया जा सके और कंघी काम आ जाये |

पर सवाल फिर वही है , जिस गंजे पन  या गंजे लोगो के बौधिक  स्तर की मजाक उड़ाई गयी उसका जिम्मेदार कौन है ? किसकी वजह से देश के बाल उड़ गए ? क्यों यह टकला देश शर्मिंदा है ?  आजादी के इतने सालों के बाद भी क्यों आज भी सड़के नहीं बन पाई हैं , क्यों सिर्फ छे या सात हजार किलोमीटर रेलवे लाइन डाली गयी हैं ? याद रखीय की लगभग चालीस हज़ार किलोमीटर रेलवे ट्रेक आजादी से पहेले डाला जा चुका था  | किसने देश पर राज किया है पिछले लगभग साठ सालो से ज्यादा  ? किसके  करप्शन से देश आज गंजेपन का शिकार है ? क्यूँ हर गाँव सड़क से नहीं जुड़ा है ? क्यों सरकारी स्कूल इस हालत में है की हमे निजी स्कूल में एडमिशन लेने के लिए लाखो रूपए रिश्वत देने पड़े ? और फिर वो बच्चा एक दिन टकला हो कर इस तरह का ब्लॉग लिख और कोई दूसरा बेचारा टकला पढ़ कर अपना टाइम ख़राब करे |

Short Link >>> 

No comments:

Post a Comment

दिवाली: घर की सफ़ाई की परंपरा कैसे महिलाओं की मुसीबत बढ़ाती रही है

 बीबीसी की रिपोर्ट के बाद पहला उधारण आया ब्रिटेन से ..